ब्रेकिंग न्यूज़

PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश

नशे में धुत चौकीदार के वायरल वीडियो पर वैशाली पुलिस ने दी सफाई, कहा-मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से ऐसी हालत थी, शराब पीने की बात गलत

नशे में धुत चौकीदार के वायरल वीडियो पर वैशाली पुलिस ने दी सफाई, कहा-मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से ऐसी हालत थी, शराब पीने की बात गलत

09-Apr-2024 08:13 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली में नशे की हालत में सड़क पर गिरे चौकीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह गाली-गलौज करता दिख रहा था और खुद को वैशाली एसपी भी बता रहा था। होश में नहीं रहने के कारण वह सड़क पर गिरकर घायल भी हो गया। इस मामले में अब वैशाली पुलिस ने सफाई दी है। पुलिस का दावा है कि यह वीडियो भ्रामक है और नशे में दिख रहा चौकीदार मिर्गी का मरीज है। अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से उसकी यह हालत थी उसने शराब नहीं पिया था। शराब पीने की जो बात कही जा रही है वो गलत है। 


स्थानीय लालगंज थाने के पीड़ापुर के चौकीदार जगदीश महतो के तौर पर पहचान हुई है। वीडियो में चौकीदार लड़खड़ाता दिख रहा था और अनाप शनाप बोलते नजर आ रहा था। चौकीदार की हालात ऐसी थी कि गिड़ते पड़ते वो खुद को लहूलुहान कर बैठा था और बेसुध होकर जमीन पर गिर गया था। 


स्थानीय लोगों ने चौकीदार को नशे की हालत में समझ वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सफाई दी है कि वीडियो में दिख रहा चौकीदार मिर्गी का मरीज है। वायरल वीडियो के दावे को भ्रामक बताते हुए वैशाली पुलिस ने बताया की मिर्गी की वजह से चौकीदार की ऐसी हालात थी और शराब या नशे जैसी कोई बात नहीं है।