हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Nov-2019 03:10 PM
PATNA: छठ के दूसरे दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में डूबने से 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. शनिवार को भी डूबने से 4 लोगों की मौत डूबने से हो गई थी.
सहरसा जिले में आज 3 लोगों की मौत हो गई. सत्तर कटैया प्रखंड में आज सुबह अर्घ्य देने के दौरान धेमरा नदी में डूबने से 2 लड़कियों की मौत हो गई. ग्रामीणों ने एक को बचाया. बनमा इटहरी के सुगमा गांव में तिलावे नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मुजफ्फरपुर के कन्हौली में तालाब में डूबने से 1 युवक की मौत हो गई है. वैशाली जिले के जनदाहा के मुकुंदपुर और लक्ष्मीपुर में छठ घाट पर डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई. बेगूसराय जिले के साबेहपुर कमाल थाना क्षेत्र के जाफर नगर में गड्ढा में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई. जमुई जिले के खैरा थाना के रानी पोखर में दलदल में फंसने के कारण 1 युवक की मौत हो गई है. समस्तीपुर जिले से सरायरंजन के खजुरी में तालाब में डूबने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई. पूर्णिया जिले के सदर थाना और मीरगंज थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने 2 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावे भी कई जगहों पर डूबने से मौत हुई है.