ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

छपरा में रफ्तार का कहर जारी, सड़क हादसे में 3 की मौत, गुस्साएं लोगों ने ई-रिक्शा को किया आग के हवाले

05-Dec-2023 06:18 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा में रफ्तार का कहर जारी है। रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली। पहली घटना अमनौर-भेल्दी मुख्य मार्ग की है जहां अनियंत्रित ई-रिक्शा  की ठोकर से चार साल की बच्ची की मौत हो गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। वही दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के रौजा पोखरा की है जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और दुधमुंहे बेटे की मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। 


पहली घटना अमनौर -भेल्दी मुख्य मार्ग एसएच -104  के बीच बांदे गाँव के पास मंगलवार को एक नियंत्रित टोटो के ठोकर से एक चार वर्षीय लड़की की मौत हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने टोटो को सड़क के बीच रखकर आग के हवाले कर दिया। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। मृत बच्ची बांदे गांव के ताहिर हुसैन के छोटी पुत्री नाजिया खातून बताई जाती है। ये तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पुत्री की मौत के वियोग में मां रजिया खातून और पिता तड़प-तड़प कर रोने लगी। बेटी की मौत से दोनों काफी सदमें में हैं। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि नाजिया के पिता वाहन रिपेरिंग का काम करते है। पिता से पैसा लेकर पास के दुकान से बिस्किट खरीदकर बेटी लौट रही थी। भेल्दी की तरफ से तेज गति में आ रही ई-रिक्शा ने बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों को रोता देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन और हंगामा करने लगे। जिससे अमनौर भेल्दी मुख्य मार्ग पर आवागमन घंटों बाधित रहा। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को मुआवजा की मांग कर रहे थे। 


इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और यातायात बहाल कराया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्मार्टम के लिए छपरा भेजा वही ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


वही दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के रौजा पोखरा के पास एनएच-19 पर ट्रक की चपेट में आने से मां और उसके दुधमुंहे बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सोनू शर्मा की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है जो अपने देवर मोनू शर्मा के साथ बाइक पर अपने आठ माह के पुत्र को डॉक्टर से दिखाने के लिए छपरा आ रही थी लेकिन रौजा पोखरा के समीप उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। 


ट्रक के नीचे दबने से  प्रीति की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दुधमुंहा पुत्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पटना भेजा गया लेकिन रास्ते मे ही उसकी भी मौत हो गई जबकि मृतका के देवर घायल हो गये जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साये लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।