Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन
10-Jun-2020 07:35 AM
SARAN: ट्रक से अवैध वसूली करने वाले एएसआई और हवलदार समेत 6 जवानों को सारण एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. सभी का ट्रक से वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.
सभी ड्यूटी के दौरान कर रहे थे वसूली
बताया जा रहा है कि सभी ड्यूटी के दौरान रसूलपुर थाना क्षेत्र के नजदीक चैनपुर रोड पर ट्रकों से पैसा ले रहे थे. वायरल वीडियो में दिख रहा था कि बोलेरो में सवार पुलिस के ये एएसआई और जवान ट्रक चालक से पैसा ले रहे है. इसका वीडियो किसी ट्रक ड्राइवर ने ही बना लिया था.
वायरल होते ही हुई कार्रवाई
जब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और पुलिस की फजीहत होने लगी तो सारण एसपी ने इसकी जांच कराई. जिसके बाद एएसआई समेत एक हवलदार और 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. जिसमें से सोनपुर के एक सिपाही को जेल भेज दिया गया है. बता दें कि बिहार की सड़कों पर पुलिस द्वारा ट्रकों से अवैध वसूली का पुराना इतिहास रहा है. करीब हर जिले केे थाने में अवैध वसूली होती रहती है. जब वीडियो वायरल होता है तो कुछ पर कार्रवाई होती है. बाकी वसूली का खेल जारी रहता है. वसूली के कारण कई जवान हादसे का मारे भी गए है.