ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / चमकी बुखार से बचाव को जागरूक करेगा 'मोबाइल वाणी', पीड़ित परिवारों से मिले...

चमकी बुखार से बचाव को जागरूक करेगा 'मोबाइल वाणी', पीड़ित परिवारों से मिले CM नीतीश

24-Dec-2019 08:36 PM

MUZAFFARPUR : जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर निकले सीएम नीतीश कुमार ने जिला के कांटी प्रखंड की पंचायत पानापुर हवेली व दरियापुर में एईएस प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।  सीएम ने एईएस प्रभावित परिवारों से उनका हाल जाना। उन्होनें एईएस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्देश दिया।इस मौके पर सीएम ने चमकी बुखार (एईएस) से बचाव के लिए जागरूकता को लेकर 'मोबाइल वाणी' की शुरुआत की।

जीविका के पदाधिकारियों ने सीएम को बताया कि दरियापुर में एईएस प्रभावित परिवार को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत रोजगार दिया गया है और उन्हें जीविका के स्वयं सहायता समूह से भी जोड़ा गया है। 11 करोड़ 39 लाख 10 हजार रुपये की राशि एनजीओ को सामुदायिक निवेश के रूप में दी गयी है।सीएम ने एईएस प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

बता दें कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार ने जून महीने की तपती गर्मी में कहर बरपाया था।  इस बीमारी से मरने वाले बच्चों की मौत का आंकड़ा 175 के पार पहुंच गया था। इस बीमारी का शिकार आमतौर पर गरीब परिवार के बच्चे होते हैं और वह भी 15 वर्ष तक की उम्र के। इस कारण मृतकों में अधिकांश की आयु एक से सात वर्ष के बीच रही थी। तापमान घटने से चमकी बुखार का असर घटता है। डॉक्टरों का मानना है कि मुजफ्फरपुर और पड़ोसी जिलों में पसरे एईएस के प्रकोप की रोकथाम में दवाओं से ज्यादा बारिश कारगर होती है।