ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / चाईबासा में IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

चाईबासा में IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

23-Nov-2023 04:44 PM

By First Bihar

CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा में फिर एक बार IED ब्लास्ट हुआ है। इस दौरान CRPF के 174 बटालियन के कॉस्टेबल हफीजउल रहमान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया है। जहां इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


बताया जाता है कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई। दरअसल सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने जंगल में कई जगहों पर आईईडी लगा रखा है और जब सुरक्षा कर्मी सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में जाते हैं तो आईईडी बम की चपेट में आ जाते हैं। 


आज भी नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए आईईडी के विस्फोट होने से सीआरपीएफ का एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिनका इलाज रांची में चल रहा है। गौरतलब है कि बीते 17 नवंबर को भी नक्सलियों ने चाईबासा में सुरक्षा कर्मियों पर हमले किया था। नक्सलियों के बिछाये आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गये थे जबकि तीन जवान बुरी तरह घायल हो गये थे। सभी जवान सीआरपीएफ बटालियन 60 के थे।