ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / चाय नहीं मिला तो सर्जरी छोड़ भागा डॉक्टर, परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने...

चाय नहीं मिला तो सर्जरी छोड़ भागा डॉक्टर, परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने आई थी 4 महिलाएं, बेहोशी की हालत में ओटी में छोड़ा

07-Nov-2023 08:50 PM

By First Bihar

DESK: डॉक्टर को लोग धरती का भगवान कहते हैं। यही कारण है कि डॉक्टरों का लोग सम्मान किया करते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों की करतूत की वजह से इस पद की काफी बदनामी होती है। इस बार एक और डॉक्टर की करतूत सामने आई है जिसने चाय नहीं मिलने से नाराज होकर बीच में ही ऑपरेशन छोड़कर ओटी से बाहर निकल गया। 


एक नहीं चार महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन भी लगा दिया गया था। चारों महिलाएं परिवार नियोजन के लिए आई थी। इंजेक्शन लगाने के बाद सभी बेहोशी की हालत में ऑपरेशन थियेटर में लेटी हुई थी। चारों का एक साथ ऑपरेशन किया जाना था लेकिन चाय नहीं मिलने के बाद डॉक्टर तेजराम भलावी ओटी से ही निकल गये और महिलाएं ओटी में बेहोशी की हालत में पड़ी रही। डॉक्टर की अजीबोगरीब हरकत से परिजन व सहकर्मी भी दंग रह गये। 


पूरा मामला महाराष्ट्र के नागपुर जिले के खाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की घोर लापरवाही सामने आई है। मामला सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित की गयी है जो डॉ.तेजराम भलावी से जुड़े इस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर के इस रवैय्ये को देख अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गये।