ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / चाचा को हराकर 23 साल का युवक बना मुखिया, पिता की हार का...

चाचा को हराकर 23 साल का युवक बना मुखिया, पिता की हार का लिया बदला

10-Oct-2021 04:46 PM

By SAURABH

SITAMARHI: सीतामढ़ी में 23 साल का युवक मुखिया बन गया है। युवक सुनील पासवान ने मुखिया पद पर जीत हासिल कर अपने नाम का डंका बजा दिया है। अपने चाचा को करारी हार देकर वह बोखड़ा प्रखंड के बाजितपुर भाउर पंचायत का मुखिया बन गया।


23 साल के युवक सुनील पासवान को अब इलाके के लोग मुखिया जी कह कर पुकारेंगे। मुखिया पद पर जीत दर्ज कर उसने खुद अपने चाचा को हैरत में डाल दिया है। सुनील पासवान ने अपने ही चाचा और निवर्तमान मुखिया दशरथ पासवान को 1152 मतों से करारी शिकस्त दी है।


मुखिया बनने के बाद सुनील पासवान ने कहा कि उसने अपने पिता की हार का बदला अपने चाचा से ले लिया है। इस जीत के बाद सुनील ने बताया कि वह लगातार जनता की सेवा में जुटा था और उसकी एकमात्र प्राथमिकता जनता की सेवा थी। जिसे पूरी इमानदारी के साथ करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। इसकी का फल आज मुझे जनता ने दिया है।


अपने बहुमूल्य वोट को देकर लोगों ने उन्हें अपने क्षेत्र का मुखिया बनाया है। अब वह उनके उम्मीदों पर खड़ा होने का काम करेंगे। सुनील पासवान ने कहा कि वे अपने पंचायत से भ्रष्टाचार को दूर करेंगे। छोटी उम्र में जनता ने जो बड़ी जिम्मेदारी दी है और मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर वह हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेगा। 


उसकी प्राथमिकता इलाके में शिक्षा,स्वास्थ्य और सड़क की स्थिति को दुरुस्त करना है। वही सरकार की सभी योजनाओं को इलाके के गरीब और जरूरतमंदों तक सहूलियत से पहुंचाना है।सुनील पासवान ने यह भी कहा कि चुनाव के वक्त नेता सौ वादे करते हैं लेकिन कुछ करते नहीं है। विपक्ष में रहकर मजबूती के साथ जनता की समस्याओं को जब तक नहीं उठाएंगे तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता।