BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
22-Jul-2022 10:00 AM
DESK : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का परिणाम 2022 जारी कर दिया है. अध्यार्थी सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं. इसके साथ ही स्टूडेंट अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे. इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है. इस साल कुल 92.71% अभ्यर्थी पास हुए हैं.
छात्र-छात्राएं काफी लंबे समय से 12वीं के रिजल्ट को लेकर अनिश्चितता की स्थिति से जूझ रहे थे. परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी. इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे. वहीं, टर्म 2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव और केस-आधारित प्रश्न पूछे गए थे. बोर्ड ने टर्म 1 के रिजल्ट में केवल छात्रों को पास, फेल या ऐसेंशियल रिपीट की जानकारी दी थी. वहीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट अब टर्म 2 रिजल्ट के साथ जारी हुए हैं.
बता दें कि इस बार करीब 35 लाख छात्रों ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार था. सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थीं जबकि 12वीं क्लास की टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित की गई थीं. हालांकि बोर्ड अगले वर्ष की बोर्ड परीक्षाएं अपने पुराने पैटर्न के आधार पर एक बार ही आयोजित करेगा.