सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
28-Dec-2020 05:14 PM
GAYA : गया के इमामगंज में एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घटना पाकर डीह के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान टिकर गांव निवासी सनोज दांगी के रूप में की गई है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चतरा जिले के टिकर गांव निवासी सनोज दांगी और वीरेंद्र दांगी बाइक से शेरघाटी के लिए निकले थे. इमामगंज क्षेत्र में घुसने के बाद पाकर डीह के पास सोरहर नदी पर बने पुल पर सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक हवा में उछल गई और सनोज दांगी जमीन पर गिरे और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया. वहीं, वीरेंद्र दागी बुरी तरह घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने जब देखा तो दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सनोज को मृतक घोषित कर दिया. आस-पास के लोगों ने कार चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.