हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
07-Jul-2021 08:33 AM
BANKA : बिहार के बांका जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी मच गई है.
घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर कांवरिया धर्मशाला के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार कार के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई. मृतकों की पहचान आनंदपुर ओपी क्षेत्र की उत्तरी बारणे पंचायत के बागरा गांव निवासी गुमा यादव और उनके बेटे पवन यादव के रूप में की गई है.
परिजनों ने बताया कि बगरा स्थित काली मंदिर में होने वाली वार्षिक गंवाली पूजा की सामग्री की खरीदारी कर बाप-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे. तभी कांवरिया धर्मशाला के पास सुल्तानगंज की ओर से कांवरियों से भरी कार से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है.