छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
16-Oct-2022 03:40 PM
PATNA: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोलकपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कार और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसके बाद हॉस्टल के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान पथराव के साथ-साथ फायरिंग की गयी। इस दौरान हुए पथराव में कार का शीशा टूट गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशितों को शांत कराया। फिलहाल पूरा इलाका छाबनी में तब्दील हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल के एक छात्र ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। उसी कार से वह हॉस्टल की ओर जा रहा था तभी एक बाइक कार से टकरा गयी। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया।
बात इतनी बढ़ गयी कि स्थानीय लोग और हॉस्टल के छात्र पथराव करने लगे। दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी। पथराव के कारण कार का शीशा टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पूरे इलाके को छाबनी में तब्दील किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।