मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
20-Dec-2019 01:44 PM
By Amit Srivastav
BETTIAH: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा कि इस कानून के विषय में आम जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है और विपक्ष के द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को प्रभावित नहीं करता है. किसी भी भारतीय को इसे लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. बिहार भाजपा हर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन को नागरिकता संशोधन कानून के विषय में जागरूक कर रही है.
संजय जायसवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हार से बिलबिलाए विपक्षियों द्वारा इस कानून को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. केंद्र सरकार की आर्थिक प्रगति और विकास की गति को धीमा करने का विपक्ष लगातार प्रयास कर रहा है, जिससे विरोधियों की कुंठित मानसिकता जाहिर होती है.