बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
29-Dec-2019 12:35 PM
RANCHI: अब से थोड़ी ही देर में झारखंड में शपथ ग्रहण करने के साथ ही हेमंत सोरेन की सरकार अस्तित्व में आ जाएगी।दोपहर दो बजे हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। सीएम पद की शपथ से पहले हेमेंत सोरेन ने देश में सीएए और एनआरसी पर मचे बवाल के बीच अपना भी विरोध दर्ज किया है।
हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर एनआरसी और सीएए पर कहा कि एनआरसी लागू करने योग्य नहीं है, जबकि पूरा देश सीएए के खिलाफ है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में लोगों को फिर से कतार में खड़ा नहीं किया जा सकता।
हेमंत सोरेन ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए लिखा कि नोटबंदी के चलते कई लोगों की जान चली गई। इसकी क्या आवश्यकता है। खोए हुए जीवन की जिम्मेदारी कौन लेगा, जबकि सीएए के विरोधों को भी सरकार पुलिस के माध्यम से शांत करना चाह रही है। यह लोकतंत्र नहीं है।
बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत के अलावा कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। आम से लेकर खास लोग इस समारोह में हिस्सा लेंगे। शपथग्रहण समारोह में विपक्षी एकता भी देखने को मिलेगी।