मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Dec-2019 07:13 AM
PATNA: नागरिकता संशोधन कानून और NRC के विरोध में आरजेडी की तरफ से आज बिहार बंद बुलाया गया है. आरजेडी के बिहार बंद को महागठबंधन की सभी पार्टियों ने समर्थन दिया है. बिहार बंद के मद्देनजर पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है.
आज बुलाये गये बिहार बंद से पहले शुक्रवार को आरजेडी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ लोगों से एकजुट होकर विरोध की अपील की. प्रदेश आरजेडी कार्यालय से निकले इस मशाल जुलूस में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए. लोगों ने 'नीतीश कुमार इस्तीफा दो' और बिहार सरकार हाय-हाय के नारे लगाए.
तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि हम शांत तरीके से विरोध करेंगे. पार्टी की तरफ से साफ तौर पर निर्देश दे दिया गया है कि अहिंसक तरीके से CAA का विरोध करेंगे. वहीं तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं पर बेजा लाठी बरसाएगी तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि वे तो खुद भाजपा यानि 'भारत जलाओ पार्टी' की गोद में बैठे हैं. नीतीश बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने का कोरा आश्वासन दे रहे हैं. अब बिहार की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है.