मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
24-Jan-2020 05:37 PM
DESK : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. CAA और NRC के खिलाफ कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां आवाज़ उठा रही हैं. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक कांग्रेसी नेता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेसी नेता अपने पुरखों की कब्र के पास जाकर फूट-फूटकर रो रहा है. इतना ही नहीं रोते हुए उनसे नागरिकता से जुड़े दस्तावेज की मांग कर रहा है.
मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है. जहां एक कांग्रेसी नेता ने CAA के विरोध में सारा हद पार कर दिया. प्रयागराज में कांग्रेस नेता हसीब अहमद का पुरखों की कब्र के पास जाकर रोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह कब्र के पास रोते हुए पुरखों से अपने भारतीय होने के सबूत से जुड़े दस्तावेज देने की मांग कर रहा है.
वीडियो में हसीब अहमद यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि 'हमारे पास दस्तावेज नहीं हैं लेकिन हम भारत में पीढ़ियों से रह रहे हैं. हमने अपने पूर्वजों से कहा कि इस बात का प्रमाण दें कि हम इस देश के नागरिक हैं. हमने सरकार से मांग की है कि अगर हमें डिटेंशन कैंप में भेजा जाएगा तो हमारे पुरखों के अवशेष भी वहां रखे जाएं.'
कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने कहा कि एनआरसी और सीएए को लेकर देश के अंदर विभाजन की राजनीति हो रही है. सरकार को दिखाने के लिए हमारे पास कोई दस्तावेज नहीं है. इसलिए हमलोग अपने पूर्वजों की कब्र पर आये हैं. हम इसी मुल्क के बाशिंदे हैं. हमारे पूर्वज इसी मिट्टी में जमींदोज हो गए.