पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
17-Nov-2021 03:19 PM
बक्सर : बक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल यहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जिसने छह साल पहले थाने को ही फूंक दिया था और इस मामले में सजा से बचने के लिए एक साल पहले ही खुद की मौत की अफवाह भी उड़ा दी थी. बता दें कि 2015 में बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोलंबर पर एक ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला था. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पूरे इलाके में जमकर बवाल किया था और थाने को ही फूंक दिया था. वहीं इस घटना में थाने में मौजूद एक चौकीदार जिंदा जल गया था. गिरफ्तार हुए शख्स पर इस वारदात में शामिल होने के साथ ही एक बोलेरो की चोरी करने का भी आरोप है.
थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में बेल पर जेल से बाहर निकलने के कुछ ही दिनों बाद गंगा पुल से रविरंजन के कूद कर आत्महत्या का मामला सामने आया था. तब पुलिस को पुल पर सिर्फ उसके चप्पल और मोबाइल आदि के साथ कपड़े बरामद हुए थे. मृतक रविरंजन के शव की तलाश के लिए गंगा में दो दिनों तक गोताखोर दूर-दूर तक तलाश करते रहे. शव नहीं मिलने के बाद परिवार द्वारा रविरंजन के आत्महत्या कर लेने की अफवाह उड़ाई गई थी. तब पुलिस भी उसे मृत समझकर शांत हो गई थी.
लेकिन इस बीच लगभग एक साल बाद उसके जिंदा होने की सूचना मिलते ही पुलिस के मुखबीरों को पता लगाने के लिए कहा गया था. उसके जिंदा होने की सूचना मिलते ही सभी हैरान रह गए. आखिरकार पुलिस ने मृत रविरंजन को जिंदा गिरफ्तार कर लिया.