ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

युवा चेतना ने मास्क और सैनिटाइजर का किया वितरण, लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील

युवा चेतना ने मास्क और सैनिटाइजर का किया वितरण, लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील

01-May-2021 09:12 PM

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में युवा चेतना की ओर से लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया. इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की अपील की. 


शनिवार को बक्सर गोलंबर पर युवा चेतना ने आम नागरिकों के बीच मास्क और सैनिटाइजर बांटा. राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जनता मर रही है और नीतीश सरकार नींद में हैं. उन्होंने आगे कहा की पूरे देश में युवा चेतना सेवा कार्य में जुटी है. बिहार की स्थिति बहुत खराब है. हास्पिटल में जनता मर रही है और सरकार प्रचार में व्यस्त है.


उन्होंने बताया कहा कि लोग मर रहे हैं और मंत्री, विधायक और सांसद क्वारंटीन हो गए हैं. सारी पार्टियां चुप हैं. परंतु युवा चेतना लोगों के सहायता में तत्पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के पीछलग्गु बने हुए हैं. लोग मर रहे हैं और नीतीश कुमार मोदी चालीसा पढ़ने में व्यस्त हैं.


युवा चेतना समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत है. रोहित सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को धोखा दिया है. जनता सब हिसाब करेगी. इस दौरान डॉ सुनील राय, बैजू राय, राजीव यादव और नकुल राय उपस्थित रहे.