पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
19-May-2020 11:36 AM
By Ajay Ray
BUXAR : अन्य राज्यों से बिहार वापस आ रहे प्रवासी क्वॉरेंटाइन सेंटर को लेकर खौफजदा हैं. सूरत से दरभंगा जा रहे श्रमिक एक्सप्रेस में सवार प्रवासी मजदूरों ने बक्सर के चौसा में ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी चेन पुलिंग करने के बाद कई प्रवासी मजदूर वहां से उतर कर पैदल ही फरार होने के जुगाड़ में लग गए लेकिन मौके पर मुस्तैद पुलिस ने 14 प्रवासियों को पकड़ लिया.
पुलिस ने चेन पुलिंग कर भाग रहे 14 प्रवासियों को हिरासत में लिया है. इन सभी को बक्सर जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सूरत से दरभंगा जा रहे श्रमिक एक्सप्रेस में सवार सभी यात्री बक्सर और उसे आसपास के इलाके के रहने वाले हैं. इन लोगों ने बक्सर स्टेशन के पहले चौसा के पास चेन पुलिंग की और वहां से उतर कर चलते बने
लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण प्रवासियों की प्लानिंग धरी की धरी रह गई और आखिरकार उन्हें फिर वापस जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया. इसके पहले भी कई ट्रेनों की चेन पुलिंग प्रवासियों ने की है. बता दें कि लॉकडाउन के कारण फंसे मजदूरों को ट्रेनें से बिहार लगाया जा रहा है. निर्धारित स्टेशन पर आने के बाद मजदूरों को क्वॉरेंटान सेंटर में रखा जा रहा है. अब तक लाखों मजदूर बिहार आ चुके है.