ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / शराब पीने से शख्स की मौत, पुलिस पर लगा माफिया के साथ मिलकर...

शराब पीने से शख्स की मौत, पुलिस पर लगा माफिया के साथ मिलकर बिक्री कराने का आरोप

29-Jul-2020 11:28 AM

By Ajay Ray

BUXAR: बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. बक्सर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो शराबबंदी पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है. जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. मामला बक्सर जिले के भोजपुर थाना का है

बताया जा रहा है कि भोजपुर गांव में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत होने की बात कही जा रही है. मृतक व्यक्ति की पहचान संजय चौधरी के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. 

इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. गांववाले सड़क जाम कर बवाल काट रहे हैं. नाराज ग्रामीणों ने आरा-बक्सर मेन रोड को भोजपुर चौक के पास जाम कर दिया. पुलिस के ऊपर शराब बिकवाने का आरोप लगाकर ग्रामीण नारेबाजी कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से शराब माफिया अपना धंधा कर रहे हैं.