पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
14-May-2021 07:18 AM
BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन किसी न किसी की हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी अपराधी बेख़ौफ़ होकर खुलेआम घूम रहे हैं. ताजा मामला है कि कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मुखिया की मां को गोलियों से भून दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, गोलियों की आवाज़ से पूरे इलाके में सनसनी मच गई.
हत्या के बाद से ही नया भोजपुर थाना पुलिस समेत डुमरांव डीएसपी के के सिंह घटनास्थल पहुंचकर इलाके की नाकाबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कुछ बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के घर पर पहुंचकर दरवाजे के पास खड़ी उनकी मां को गोलियों से भून दिया जिसके बाद उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इधर गोली की आवाज़ सुनते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई.
परिजन जबतक बाहर आकर अपराधियों को पकड़ पाते तबतक बाइक सवार अपराधी हत्या कर मौके से फरार हो चुके थे. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद तुरंत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.