ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बक्सर में JDU विधायक के प्रतिनिधि की गुंडई, जुर्माना मांगने पर अफसर को दी गाली, पुलिसवालों को धमकाने का वीडियो आया सामने

23-Nov-2019 07:57 PM

BUXAR : बिहार में इन दिनों दबगों के निशाने पर पुलिसवाले भी हैं. आये दिन पुलिसवालों को भी निशाना बनाया जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां जेडीयू के दबंग विधायक ददन पहलवान के प्रतिनिधि अजीत यादव की गुंडई सामने आई है. विधायक प्रतिनिधि ने पुलिसवालों के साथ गाली गलौज किया. इतना ही नहीं, आरोप है कि सत्ताधारी दल के विधायक के खासमखास ने पुलिसवालों को धमकाया भी है.


पुलिसवालों को दी गाली, सरेआम सड़क पर दी धमकी
घटना बक्सर जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां अंबेडकर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान डुमरांव विधायक ददन पहलवान का प्रतिनिधि अजीत यादव पुलिसवालों से भिड़ गया. ट्रैफिक पुलिस और डीटीओ की टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान विधायक प्रतिनधि वहां से बिना हेलमेट पहने बाइक से गुजर रहा था. जब पुलिस अफसर ने उससे हेलमेट के बारे में पूछा तो वह पुलिसवालों से उलझ पड़ा. बात इतनी बढ़ गई कि अजीत यादव पुलिसवालों को धमकाने लगा. इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें अजीत यादव अपनी गलती से इनकार करते हुए पुलिस अधिकारियों को उंगली दिखाकर धमकाते हुए नजर आ रहा है. 



बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था आरोपी अजित यादव
शहर के आंबेडकर चौक पर जब यह घटना हुई. इस दौरान डीटीओ अफसर भी पुलिस टीम के साथ थे. उन्होंने बताया कि अजित यादव बिना हेलमेट पहने बाइक से जा रहा था. जब टीम ने उससे सवाल किया और जुर्माने की राशि भरने को कहा तो उलटे वह पुलिस अधिकारियों से उलझ पड़ा. अपना धौंस दिखाते हुए अजित पुलिस वालों को धमकाने लगा. घटना का वीडियो सामने आने के बाद बक्सर पुलिस विधायक के खासमखास के ऊपर कार्रवाई में जुट गई है. बक्सर पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि वीडियो फुटेज में आरोपी की पहचान कर ली गई है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.