ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बक्सर में दो ट्रेनी दारोगा आपस में भिड़े, डुमरांव बीएमपी के अंदर ही शराब के नशे में की जमकर मारपीट

16-Oct-2019 05:16 PM

BUXAR : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां कानून के रखवाले ही उड़ा रहे हैं. सूबे के लगभग सभी जिलों में शराब की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. ताजा मामला बक्सर जिले का है. जहां दो ट्रेनी दारोगा शराब के नशे में आपस में ही भिड़ गए. प्राथमिक दर्ज कर पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की छानबीन कर रही है.


घटना बक्सर जिले के डुमरांव थाना इलाके की है. जहां डुमरांव स्थित बीएमपी के ट्रेनिंग कैंप में दो ट्रेनी ASI आपस में लड़ बैठे. मारपीट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाये. डुमरांव बीएमपी के अधिकारी ने बताया कि यह नए सिपाही नहीं हैं. मारपीट करने वाले दोनों अधिकारियों की पहचान वैशाली के रहने वाले उपेन्द्र सिंह और गोपालगंज के रहने वाले दिनेश सिंह के रूप में की गई है. 


बक्सर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि शराब पीने की पुष्टि हुई है. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. दोनों पुलिस वाले बीएमपी पांच के हैं. उन्होंने आगे बताया कि इनकी पोस्टिंग और आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए बीएमपी पांच के समादेष्टा रामाशंकर राय से की जा रही है.