ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बक्सर : बाढ़ में डूबने से दो की मौत, 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, कटाव शुरू

19-Aug-2019 02:12 PM

By 7

BUXAR : उत्तर बिहार में भीषण तबाही मचाने के बाद अब बाढ़ सूबे के पश्चिमी इलाकों में फैल रहा है. बक्सर इलाके में गंगा नदी उफान पर है. 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. खतरे के निशान से महज 1 मीटर नीचे गंगा नदी बह रही है. गंगा किनारे के इलाकों में कटाव शुरू हो गई है. बाढ़ के कारण जिले में अब तक 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. गंगा जिले के दो अलग-अलग इलाकों में दोनों व्यक्तियों की मौत हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है. गोताखोर शव को निकालने में जुटे हुए हैं. गंगा नदी अपनी चेतावनी बिंदु से 59.34 से महज 1 मीटर दूर है. दोपहर तक नदी का जलस्तर 58.58 मीटर मापा गया है. 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी रामरेखा घाट सहित शहर के विभिन्न घाटों की सीढ़ियों पर चढ़ गया है. लक्ष्मी धर्मशाला के मैनेजर बाल किशन सिंह ने बताया कि प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है. कटाव की चपेट में तीन मकान आया है. नदी किनारे स्थित पेड़ पौधों को भी नुकसान की संभावना है.