ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बक्सर में बड़ा हादसा, स्नान करने के दौरान आहर में डूबे दो बच्चे

24-Sep-2020 10:29 AM

By Ajay RaI

BUXAR : गुरुवार की अहले सुबह ठोरा गांव के समीप आहार में स्नान करने गए दो बच्चे डूब गए. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में  ग्रामीणों तथा गोताखोरों के सहयोग से एक बच्चे को बाहर निकाल गया पर तबतक उसकी मौत हो गई थी. वहीं दूसरे बच्चे की तालाश अभी भी जारी है. घटना के बाद से मृत दोनों  बच्चों के घर में कोहराम मच गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक कमरपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाला दो बच्चा गांव के पास के आहर में स्नान कर रहा था. तभी एक बच्चा गहरे पानी में समा गया, उसी को बचाने के दौरान दूसरा बच्चा भी गहरे पानी में चला गया. बच्चों की पहचान अनुराग राज, पिता - अजय राज एवं बलुवा गांव के निवासी रित्तिक कुमार, पिता - सचिन राम के रुप में की गई है.

 घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस, छोटका नुआंव पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि अरुण कुमार तथा अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं, गोताखोरों की टीम लगातार एक और  बच्चे की तलाश कर रही है.उधर इस घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी के द्वारा प्रखंड कर्मी को भेजकर मृतक के परिजनों को 20 हज़ार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान कराया गया है.