पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
17-Jan-2021 09:47 PM
By Ajay Ray
BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. स्पेशल टास्क फाॅर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात अपराधी बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया है, जो करहती पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे का मर्डर कर दिल्ली भाग गया था.
एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु को दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया है. बक्सर के टॉप अपराधियों में शामिल बमबम पर रंगदारी और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. हाल ही में कुछ दिन पहले बमबम करहती पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे का मर्डर कर फरार हो गया था. चुनावी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई थी.
एडीजी अभियान सुशील खोपड़े ने कुख्यात बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. आपको बता दें कि बमबम यादव बक्सर के पाण्डेय पट्टी स्थित मित्रलोक कॉलोनी का रहने वाला है. पिछले साल दिसंबर महीने में बमबम ने करहती के पूर्व मुखिया के पुत्र की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था.
बक्सर पुलिस ने बमबम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा था. इसी बीच एसटीएफ को जानकारी मिली कि बमबम दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित एक हॉस्टल में छिपा है. किसी परिचत ने उसे ठहरने की जगह मुहैया कराई थी. बमबम को बिहार लाया जा रहा है.