ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बक्सर: कोरोना से महिला की मौत के बाद पति और ससुर गिरफ्तार, स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

25-Apr-2021 09:24 AM

BUXAR: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण से कई लोगों की मौते भी हो रही है। बक्सर जिला कोविड जिला कोविड केयर सेंटर में भी एक महिला की मौत कोरोना से हो गयी। मृतका बक्सर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जरिगावा गांव निवासी लक्ष्मण चौबे की पत्नी थी। लक्ष्मण चौबे सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें जिला कोविड केयर सेंटर भेजा था। जहां कुछ की मिनटों बाद उनकी मौत हो गयी। महिला की मौत के बात परिजनों ने हंगामा मचाया और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हाथापाई की।


इस मामले में सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर जो महिला के पति हैं उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कारण वह अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाया। साथ ही महिला के ससुर को भी गिरफ्तार किया गया। जिला प्रशासन ने जैसे तैसे महिला का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान जिला प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामने आया जहां अंतिम संस्कार के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के शव को जमीन पर घसीटते हुए ले जाया गया। तीन लोग लावारिस लाश की तरह जमीन से घसीटते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते दिखे। महिला की मौत के बाद उसके पति और ससुर को मारपीट करने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। वही जब इस संबंध में एसडीएम  के.के.उपाध्याय को जानकारी दी गयी तब उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी कि कौन लोग लाश को घसीटते ला रहे थे।