ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / बस स्टैंड के पास दो शव मिलने से फैली सनसनी, मृतकों में...

बस स्टैंड के पास दो शव मिलने से फैली सनसनी, मृतकों में थाना का पूर्व चालक भी शामिल

07-Sep-2024 01:25 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों कहीं न कहीं से आपराधिक घटनाओं से जुड़ी खबर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दानापुर बस स्टैंड के पास दो शव मिलने से फैली सनसनी। मृतकों में थाना का पूर्व चालक भी शामिल है। 


जानकारी के मुताबिक, दानापुर बस स्टैंड के पास से अलग-अलग जगहों से दो शव मिलने से सनसनी फैली है। दानापुर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास से दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। शनिवार को अहले सुबह दानापुर बस पड़ाव के पास पशु अस्पताल के समीप नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना में मृतक की पहचान लाल कोठी निवासी स्व रामचंद्र रजक के 45 वर्षीय पुत्र राजू रजक के रूप में की गयी है।  


वहीं अस्पताल मोड़ स्थित एक डाक्टर के आवास के पास से संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पालीगंज के मूरीका निवासी स्व पारस सिंह के 50 वर्षीय पुत्र शिवदत्त सिंह के रूप में हुई जो होमगार्ड जवान थे। मृतक राजू रजक के भाई मुन्ना रजक ने बताया कि उसका भाई शनिवार को अहले सुबह शौच करने पशु अस्पताल के पास नाला पार करने गया था और नाला में गिरने से उसकी मौत हो गई है। 


इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने देखा कि नाला में कोई गिरा हुआ है तो शव बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक प्लास्टिक कूड़ा चुनने का काम करता था। सूचना पाकर मृतक के भाई और परिजन मौके पर पहुंचे। 


उधर, दो शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि बस पड़ाव के करीब अलग-अलग जगहों से दो शव मिले है। दोनों शव की पहचान हो गई है। मृतक शिवदत्त सिंह पूर्व में दानापुर थाना का गाड़ी चलाता था.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।