ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

NSMCH में सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन, प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन

Patna News: NSMCH बिहटा में सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ, प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अमहरा, बिहटा में सरस्वती पूजा समारोह एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित, प्रो. डॉ. अरविंद प्रसाद एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ दीप प्रज्वलन किया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने कहा कि “नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलते हुए आज बिहार की अग्रणी संस्थाओं में शामिल है। यह संस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में समाज सेवा की भावना से निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा करता रहेगा।”


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित ने सभी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दीं तथा छात्रों से मन लगाकर अध्ययन करने एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) उदय नारायण सिंह, विभागाध्यक्ष (शल्य चिकित्सा) प्रो. (डॉ.) रमेश कुमार अजय, लैब डायरेक्टर एवं सब डीन (A&R) डॉ. स्वर्णिमा सिंह, सब डीन (प्रशासन) प्रो. डॉ. मुकेश कुमार, विभागाध्यक्ष (प्रसूति एवं स्त्री रोग) प्रो. (डॉ.) विनीता सहाय, विभागाध्यक्ष (फिजियोलॉजी) प्रो. (डॉ.) मालती कुमारी, विभागाध्यक्ष (फार्माकोलॉजी) प्रो. (डॉ.) इस्तियाक अहमद तथा डॉ. पल्लवी आनंद सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनसे वातावरण उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण हो गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता