ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Aadhaar App से घर बैठे बदलें नाम, मोबाइल नंबर और पता, स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी प्रक्रिया

Aadhaar App: Aadhaar App की मदद से अब घर बैठे आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर और पता आसानी से अपडेट किया जा सकता है। जानें पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी स्टेप्स।

Aadhaar App
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Aadhaar App: आधार कार्ड आज हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड से लेकर कई जरूरी सेवाओं के लिए आधार अनिवार्य हो गया है। 


ऐसे में अगर आधार में नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत या पुराने हैं, तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि अब आप Aadhaar App की मदद से घर बैठे ये सभी जानकारियां आसानी से अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया।


Aadhaar App से नाम कैसे अपडेट करें

स्टेप 1: सबसे पहले Aadhaar App में अपना आधार नंबर डालकर OTP के जरिए लॉगिन करें।

स्टेप 2: लॉगिन के बाद Update Aadhaar Online विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां Name Update के ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 4: मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5: निर्धारित अपडेट शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 6: आवेदन के बाद Update Status सेक्शन में जाकर अपडेट की स्थिति चेक कर सकते हैं।


Aadhaar App से मोबाइल नंबर कैसे बदलें

स्टेप 1: Aadhaar App खोलें और Update Aadhaar Online विकल्प पर जाएं।

स्टेप 2: फेस स्कैन या OTP के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करें।

स्टेप 3: वेरिफिकेशन के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।

स्टेप 4: निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन सबमिट करें।

स्टेप 5: मोबाइल नंबर अपडेट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है।


Aadhaar App से पता (Address) कैसे अपडेट करें

स्टेप 1: Aadhaar App में लॉगिन करें।

स्टेप 2: Update Address Online विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एड्रेस प्रूफ के रूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4: निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5: पेमेंट के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें और अपडेट स्टेटस ट्रैक करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता