मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Nov-2019 08:01 AM
DEORIA : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया से आ रही है जहां बिहार के सीतामढ़ी से जयपुर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हुई है। इस सड़क हादसे में टूरिस्ट बस के पलटने के कारण 5 यात्रियों की मौत हो गई है और तकरीबन डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा देवरिया के भुजौली गांव के पास रविवार की देर रात हुई है। सीतामढ़ी से जयपुर जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के साथ ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह हादसा भुजौली गांव के पास नेशनल हाईवे 28 टोल प्लाजा के थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में आरती देवी (पत्नी संजीत राउत) निवासी भौवा सीतामढ़ी, शंभू कुमार झा (पुत्र पवन झा), निवासी मधुबनी बिहार, संतोष सिंह (पुत्र हरिशंकर सिंह), निवासी पत्रकारनगर जयपुर राजस्थान, राजेश शर्मा (पुत्र परमानंद) निवासी सांगानेर जयपुर, स्मिता (पुत्री अभिनंदन), शंकर (पुत्र पवन झा), निवासी मधुबनी की मौत हो गई है.