ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद में कोरोना ब्लास्ट, 875 स्टाफ मेंबर पाए गए पॉजिटिव

 बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद में कोरोना ब्लास्ट, 875 स्टाफ मेंबर पाए गए पॉजिटिव

25-Jan-2022 08:22 AM

DELHI : 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू होना है. यह 8 अप्रैल तक चलना है. लेकिन उससे पहले संसद में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. 875 स्टाफ मेंबर पॉजिटिव पाए गए. आपको बता दें कि दो दिन पहले ही राज्य सभा के चेयर पर्सन और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि दोनों संसद को अलग-अलग शिफ्ट में चलाया जाए. 


बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद एक महीने के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा जो 8 अप्रैल तक चलेगा. संसद का बजट सत्र कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जाएगा. 


बजट सत्र का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रविवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरी लहर शुरू होने के बाद से संसद के 875 कर्मी जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. पिछले कुछ दिनों में कई कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद उन्हें कार्यालय आने से रोक दिया गया था.