ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बाजार को रास नहीं आया निर्मला का बहीखाता, शेयर मार्केट में दूसरे दिन निवेशकों को झटका

बाजार को रास नहीं आया निर्मला का बहीखाता, शेयर मार्केट में दूसरे दिन निवेशकों को झटका

08-Jul-2019 05:16 PM

By 3

DESK : देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बहीखाता यानी बजट 2019 बाजार को रास नहीं आ रहा है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शेयर बाजार को लगातार झटका दे रहा है। शुक्रवार के बाद आज यानि सोमवार को भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक निवेशकों का अब तक पांच लाख करोड़ रुपया बाजार में डूब गया है। बीएसई सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को इसमें 870.9 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। बजट 2019 के बाद शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। लगातार बड़ी कंपनियों के शेयर भाव गिर रहे हैं। बजाज फाइनेंस और बैंक ऑफ इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं। माना जा रहा है कि मोटी आमदनी वाले वर्ग पर इनकम टैक्स सरचार्ज बढ़ाने के प्रस्ताव का बाजार पर बुरा प्रभाव पड़ा है।