ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / BSEB ने छात्रों को दी बड़ी राहत, अब जूते-मोजे पहनकर दे सकेंगे परीक्षा

BSEB ने छात्रों को दी बड़ी राहत, अब जूते-मोजे पहनकर दे सकेंगे परीक्षा

24-Jan-2022 04:18 PM

PATNA: बिहार में इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हो गयी है। इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब छात्र जूता-मोजा पहनकर परीक्षा दे सकेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है।


शीतलहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि अब छात्र जूता-मोजा पहनकर परीक्षा दे सकेंगे। इस बात की जानकारी बिहार बोर्ड ने सभी छात्र,अभिभावक,डीईओ के साथ-साथ नोडल अधिकारियों को दी है। इससे पहले जो गाइडलाइन जारी किया गया था उसके तहत जूता-मोजा पहनकर छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। सिर्फ चप्पल पहनकर परीक्षा भवन में जाने की अनुमति थी।  


1 फरवरी से 14 फरवरी तक इंटर की परीक्षा होने वाली है। जिसमें 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटर की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12.45 तक पहले शिफ्ट और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दूसरे शिफ्ट में इंटर की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र पर जांच के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा भवन में जाने दिया जाएगा। बिना मास्क लगाए किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को कोरोना का टीका लगा होना अनिवार्य है। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक वैक्सीन नहीं ली उन्हें टीका ले लेना चाहिए।