पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
29-Oct-2023 08:00 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्यभर के 181 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। जिन स्कलों की रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है उसमें तीन माध्यमिक विद्यालय हैं जबकि 178 अनुदानित माध्यमिक स्कूल हैं। बीएसईबी की नवगठित शासी निकाय की बैठक में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह फैसला लिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रजिस्ट्रेशन नियमावली की अनदेखी करने पर यह एक्शन हुआ है।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जिन तीन सरकारी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है, उनमें पूर्वी चंपारण के ढेकहा स्थित बालिका उच्च विद्यालय, वैशाली के राजापाकड़ स्थित मथुरा प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय और जहानाबाद के भगवानपुर स्थित कन्या उच्च विद्यालय विर्रा शामिल हैं। समिति के मुताबिक, भूमि का मानक के अनुरूप नहीं होना, जांच पदाधिकारी को सहयोग नहीं करना, स्कूल के पूरी तरह से बंद होना और नामांकन शून्य पाए जाने पर तीन सरकारी स्कूलों का नामांकन रद्द हुआ है।
इसके साथ ही बिहार बोर्ड ने अनुदानित 178 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है। स्कूल में क्लास, शिक्षक, लैब, कंप्यूटर, बिजली की व्यवस्था, शौचालय और शिक्षक और छात्राओं के लिए कॉमन रूम मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर यह एक्शन लिया गया है। स्कूलों की मान्यता रद्द होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो इसके लेकर बोर्ड ने फैसला लिया है कि इन सभी स्कूलों के बच्चों का नामांकन पास के स्कूलों में कराया जाएगा।