ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा कल से शुरू, एग्जाम में जाने से पहले...

बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा कल से शुरू, एग्जाम में जाने से पहले चेक कर लें ये गाइडलाइंस

09-May-2023 01:01 PM

By First Bihar

Bihar School Examination Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से हाईस्कूल की मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह-विशेष परीक्षा-2023, 10 से 13 मई तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. इस परीक्षा में 72 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे. जिसके लिए राज्य भर में कुल 139 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. 


बता दें परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. जहां पहली पाली में एग्जाम सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक चलेगा.  दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगी. बता दें BSEB ने एग्जाम शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था.


परीक्षा में दृष्टिबाधित या स्वयं लिखने में असमर्थ को नॉन मैट्रिक स्तर के लेखक रखने की अनुमति को परीक्षा के लिए 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जायेगा. बात दे छात्र एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा नहीं दे सकेंगे. इसके बिना किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा. मोबाइल आदि भी लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना प्रतिबंधित है. वही परीक्षार्थी स्मार्ट वाच आदि भी नहीं पहन सकते हैं.


दो पालियों में परीक्षा में परीक्षा होगी. जहां 10 मई को प्रथम पाली में मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्द, मैथिली), द्वितीय पाली में भारतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी, भोजपुरी) की परीक्षा होगी. 11 मई को प्रथम पाली में विज्ञान (दृष्टिबाधित के लिए संगीत), द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. 12 मई को  प्रथम पाली में गणित (दृष्टिबाधित के लिए गृह विज्ञान), द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी. 13 मई को  ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी.