ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / ब्रॉउन शुगर के साथ एक मॉडल गिरफ्तार, युवकों को हुस्न के जाल में...

ब्रॉउन शुगर के साथ एक मॉडल गिरफ्तार, युवकों को हुस्न के जाल में फंसाकर बनाती थी ड्रग्स एजेंट

17-Nov-2021 01:57 PM

JHARKHAND: ड्रग्स के कारोबार करने के आरोप में रांची पुलिस ने एक मॉडल को 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। मॉडल के अलावे एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जो ड्रग्स का सप्लाई करने का काम करता था। बताया जाता है कि नशे के इस कारोबार के लिए मॉडल ज्योति भारद्वाज एजेंट को बहाल करती थी। ड्रग्स लेने वाले युवकों को पहले अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी फिर उसी युवक से ड्रग्स का कारोबार भी करवाती थी। रांची सहित अन्य इलाकों में ड्रग्स का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। जिसकी खबर पुलिस को भी नहीं थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और मॉडल और एक एजेंट को धर दबोचा। 


रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे इस ड्रग्स कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ज्योति भारद्वाज नाम की मॉडल को 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। वही एक एजेंट को भी धर दबोचा है। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। बताया जाता है कि मॉडल ज्योति भारद्वाज पहले दिल्ली में रहती थी। दिल्ली से हाल ही में वह रांची आई थी। 


रांची में गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के संपर्क में आई और फिर इस अवैध धंधे में जुड़ गयी। इस धंधे को चलाने के लिए वह अपनी जाल में लोगों को फंसाने लगी और एजेंट की भर्ती करने लगी। एजेंटो के जरीये वह नशे की पुड़िया रांची सहित कई इलाकों में सप्लाई करने लगी। यही नहीं वह नवयुवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर लाती और उनसे ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी। 


इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी सुखदेव नगर इलाके में नशे का धंधा फल फूल रहा है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी कर पहले ड्रग्स सप्लाई कर रहे हर्ष कुमार नामक युवक को धर दबोचा। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मॉडल ज्योति भारद्वाज को विद्यानगर से गिरफ्तार कर लिया। मॉडल के पास से 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर भी जब्त किया गया है। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

news image

news image


news image