ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / BPSC TRE-2.0 : आयोग ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम,...

BPSC TRE-2.0 : आयोग ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम, टाइम में भी हुआ बदलाव

26-Nov-2023 10:24 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग ने टीआरई-2 से अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया था। आयोग ने इस नए संशोधित शेड्यूल में शिक्षक भर्ती की परीक्षाएं 7 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक होंगी। इसके साथ ही आयोग ने संशोधित शेड्यूल में परीक्षा टाइम में मामूली बदलाव किया है। बीपीएससी टीआरई-2 का संशोधित शेड्यूल आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन की परीक्षा 7 दिसंबर 2023 को दो पालियों में होगी। आयोग ने कहा है कि 7 दिसंबर, गुरुवार को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रधानाध्यापक पद के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के लिए परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ग 9 से 10वीं व अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के तहत वर्ग छठी से 10वीं के लिए परीक्षा होगी।


वहीं, अगले दिन यानी 8 दिसंबर 2023 से एकल पाली में विभिन्न विषयों के लिए अध्यापक भर्ती परीक्षा होगी। सभी विषयों के लिए शिक्षक पद के लिए एकल पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 02:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बाकी विषयों का परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा। इस दिन हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी, बांग्ला, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं कंप्यूटर (शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्ग नौवीं से 10वीं, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ग नौवीं से 10वीं, संगीत, कला विषय को छोड़कर व अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत छठी से 10वीं संगीत, कला विषय को छोड़कर) की परीक्षा होगी। 



इसके बाद 9 दिसंबर 2023 को गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान (शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के भाषा विषय- हिंदी एवं अंग्रेजी) व पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ग छठी से आठवीं तक की परीक्षा होगी। उसके बाद 10 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू (शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के लिए) की परीक्षा होगी। 


जबकि 14 दिसम्बर को प्रधानाध्यापक पद के लिए पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण कल्याण विभाग और वर्ग एक से 5वीं सभी विषय (सामान्य, उर्दू, बांग्ला) शिक्षा विभाग व अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की परीक्षा होगी और इसके अगले दिन 15 दिसंबर को वर्ग 11वीं से 12वीं सभी विषय (शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग) की परीक्षा होगी। 


आपको बताते चलें कि, बीपीएससी के दूसरे चरण की भर्ती में शिक्षकों के 122286 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसमें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 1401 पदों पर बहाली होनी है।