ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में 14 साल से फरार हार्डकोर नक्सली अरेस्ट, कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। 14 साल से फरार हार्डकोर नक्सली बैधनाथ पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उसके पास से नक्सली नेटवर्क की अहम जानकारी मिली है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की मदद से मोतिहारी पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली बैधनाथ पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ीदयाल के एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


एएसपी अंसारी ने बताया कि बैधनाथ पासवान, जो शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा का निवासी है, पताही थाना कांड संख्या 123/11 में नामजद अभियुक्त है। गुप्त सूचना के आधार पर जब यह पता चला कि वह फेनहारा थाना क्षेत्र में देखा गया है, तो त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतिहारी पुलिस ने मुजफ्फरपुर एसटीएफ की मदद से छापेमारी कर उसे धर दबोचा।


बैधनाथ पासवान पर आर्म्स एक्ट, रंगदारी और देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले 14 सालों से फरार था और इस दौरान लगातार नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा। पूछताछ के बाद बैधनाथ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


पुलिस को उसकी गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क और उनकी गतिविधियों के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिन्हें फिलहाल गोपनीय रखा गया है। इस पूरी कार्रवाई में पताही थानाध्यक्ष विनीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी और मुजफ्फरपुर एसटीएफ टीम की अहम भूमिका रही।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता