ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘भूराबाल’ पर तेजस्वी यादव को भी दमभर सुनाया

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल संविधान के लिए खतरा हैं और देश को 90 के दशक में ले जाना चाहते हैं। साथ ही ‘भूरा बाल साफ करो’ नारे पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के हालिया बयानों और गतिविधियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां हारते हैं, वहां मतदाता अधिकार छीने जाने का रोना रोते हैं। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी दमभर सुनाया।


गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए लड़ रहे हैं और देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े हैं। गिरिराज सिंह के अनुसार, राहुल गांधी की राजनीति पूरी तरह नकारात्मक है और वे देश को 90 के दशक की अव्यवस्था में लौटाने की कोशिश कर रहे हैं।


गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी डमी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन वास्तव में वे संविधान की रक्षा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अगर कोई संविधान की रक्षा कर रहा है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी जैसे लोग संविधान के लिए खतरा हैं और देश को उनसे संविधान को बचाने की जरूरत है।


वहीं गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को रथ पर नहीं चढ़ने देना उनका अपमान है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसे सहयोगियों की अनदेखी और अंदरूनी मतभेद का संकेत बताया। उन्होंने राजद विधायक द्वारा एक बार फिर गयाजी में ‘भूरा बाल साफ करो’ जैसा विवादित नारा दोहराए जाने की आलोचना की। उन्होंने इसे समाज को बांटने और पिछड़े दौर की राजनीति में लौटने की कोशिश बताया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता