बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Nov-2024 04:05 PM
By Dhiraj Kumar Singh
PATNA: बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) ने 26 नवम्बर की देर शाम 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। सीतामढ़ी के उज्जवल कुमार उपकर टॉपर बने हैं तो वही गया के रहने वाले सर्वेश कुमार सेकंड टॉपर बने हैं जबकि थर्ड टॉपर शिवम तिवारी, फोर्थ टॉपर पवन कुमार, विनीत आनंद ने पांचवा स्थान, क्रांति कुमार ने छठा, संदीप सिंह ने सांतवा, राजन भारती आठवां, चंदन कुमार नौवां रैंक वही जमुई के नीरज कुमार ने 10वां रैंक हासिल किया है। तीन बार लगातार असफल होने के बाद भी नीरज कुमार ने प्रयास जारी रखा और अंतत: उन्हें सफलता मिल ही गयी। कहते भी है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होगी। अब नीरज कुमार ऑफिसर बन चुके हैं।
उन्हें इंप्लायमेंट ऑफिसर आवंटित किया गया है। नीरज कुमार ने जमुई जिले का नाम रोशन किया है। इस बात की जानकारी मिलते ही जमुई विधायक श्रेयसी सिंह नीरज से मिलने घर पहुंच गयीं। नीरज को मिठाई खिलाकर इस सफलता की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जमुई के नीरज ने BPSC एग्जाम लगातार 3 बार दी लेकिन PT में भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तैयारियों को जारी रखा और आखिरकार सफलता मिल ही गयी। नीरज ने बिहार में 10वां स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि 69वीं बिहार लोक सेवा आयोग के परिणाम जारी किए गए हैं, जिसमें जमुई जिले के रहने वाले नीरज ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है।
जमुई के खैरा प्रखंड क्षेत्र के सिंगारपुर के रहने वाले मिठाई कारोबारी मंटू गुप्ता के पुत्र नीरज ने अपने चौथे प्रयास में बीपीएससी की परीक्षा पास की है। नीरज ने अपनी असफलता से हार मानने के बजाय उससे संघर्ष करते हुए टॉप टेन में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
नीरज ने बताया कि इससे पहले वो जितनी भी बार परीक्षा में बैठे वो प्रारंभिक परीक्षा में भी सफल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। नीरज ने बताया कि जब उन्हें लगातार असफलता हाथ लग रही थी तब उन्हें कई बार अपनी तैयारियों पर संदेह भी होता था लेकिन उन्होंने अपनी तैयारियां जारी रखी. वही जमुई विधायक का श्रेयसी सिंह भी नीरज के सफल होने पर घर पहुंच कर नीरज को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर किया हौसला अफजाई की। कहा कि नीरज ने गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...