ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बापू परीक्षा केन्द्र पर हंगामा कर रहे छात्र को DM ने मारा थप्पड़, आयोग के चेयरमैन का भी आया जवाब

बापू परीक्षा केन्द्र पर हंगामा कर रहे छात्र को DM ने मारा थप्पड़, आयोग के चेयरमैन का भी आया जवाब

13-Dec-2024 03:38 PM

By First Bihar

PATNA : 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर विवाद और हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हंगामे की खबर सामने आई है। पटना के कुम्हार के बापू परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया है। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल का आरोप लगाया है. हालांकि आयोग ने प्रश्न पत्र वायरल होने के आरोपों का खंडन किया है। अब इस मामले में आयोग के चेयरमैन का बयान सामने आया है। 

चेयरमैन ने कहा  हम लोग इसका रिपोर्ट ले रहे

आयोग के चेयरमैन ने कहा कि हम लोग इसका रिपोर्ट ले रहे हैं की बच्चे इस बात को लेकर हंगामा किए हैं। जल्द ही इसका जवाब आयोग के तरफ से दे दिया जाएगा। आपलोग थोड़ा इंतजार कीजिए अफसर लोग को आ जाने दीजिए एग्जाम खत्म हो गई है। उसके बाद वह लोग आयोग आ रहे हैं। इसके बाद हम रिपोर्ट आपलोग को दे देंगे। 


DM ने छात्र को मारा थप्पड़ 



वहीं, डीएम ने भी इस हंगामे के बाद अपना आपा खो दिया और उन्होंने हंगामा कर रहे हैं एक छात्र को जोरदार तमाचा लगाया है। इसके बाद छात्रों में और उग्र भावना पैदा हो गई है। यह वाकया उस समय हुआ जब छात्र यह कह रहे थे कि बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से 70वीं एकीकृत पीटी परीक्षा का जो आयोजन करवाया गया था उसमें बड़े पैमाने पर खामी देखने को मिली है, कई छात्रों को समय पर सवाल नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर यह छात्र हंगामा कर रहे थे तभी पटना के जिलाधिकारी ने अपना आपा खो दिया और एक छात्र पर थप्पड़ बरसा दिया, इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसबल ने छात्र को वहां से अपने साथ वहां से ले गई। 


आनन -फानन में आयोग ने बुलाई बड़ी बैठक

इसके साथ ही पेपर लीक के आरोप और हंगामा की बात सामने आने के बाद आयोग के तरफ से आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में यह मालूम किया जाएगा कि आखिर छात्र जो हंगामा कर रहे थे औरजो आरोप लगा रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है इसके बाद आयोग की तरफ से रिपोर्ट जारी किया जाएगा जिसमें सभी चीजों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी और उसके बाद ही इस मामले का सच सामने आएगा।

पहली बार 2035 पदों के लिए परीक्षा

मालूम हो कि 36 जिलों के 912 परीक्षा सेंटर्स पर 4 लाख 83 हजार कैंडिडेट्स ने आज ये एग्जाम दिया है। PT परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 2 बजे ली गई। इसके लिए पटना जिले में 60 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे।पहली बार आयोग की ओर से 2035 पदों के लिए परीक्षा ली गई है। यह अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है। इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, DSP और अन्य पद शामिल हैं।

नॉर्मलाइजेशन को लेकर हुआ था हंगामा 

गौरतलब हो कि BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया था कि ऐसी कोई प्रक्रिया कभी निर्धारित नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर इस बारे में भ्रम फैलने के बाद आयोग ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि नॉर्मलाइजेशन का कोई प्रस्ताव नहीं था। BPSC के इस क्लैरिफिकेशन से एक दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें छात्रों को खान सर और रहमान सर का भी समर्थन मिला था।