‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग
18-Oct-2022 09:29 AM
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने तरफ से आयोजित असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पीटी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 1696 उम्मीदवार परीक्षा सफल हुए हैं। इस पोस्ट के लिए पीटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया था। यह परीक्षा 53 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 11531 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट ऑफ असिस्टेंट ऑडिटर कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके उपरांत उनको एक पीडीएफ फाइल ओपन होगा, जिसमें रोल नंबर सर्च कर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।
वहीं, पीटी परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब जल्द ही आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा और इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित हुए उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा जाएगा। इस परीक्षा के 138 पदों पर सफल हुए अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में आवेदन करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ₹750 का आवेदन शुल्क देना होगा।
इसके आलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सभी जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत आज मंगलवार 18 अक्टूबर से हो रही है और ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तिथि 28 अक्टूबर 2022 है। ऑनलाइन आवेदन में आरक्षण कोटि और वैकल्पिक विषय में अगर कोई अभ्यर्थी चेंज करना चाहते हैं तो उसे एडिट करने के लिए 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच का समय है।