ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / BPSC EXAM : BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा...

BPSC EXAM : BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा - रोजगार मांगेगा तो अत्याचार होगा

26-Dec-2024 03:48 PM

By First Bihar

PATNA : पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज से सियासी पारा गर्माया हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा की है।  प्रियंका ने बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हाथ जोड़ रहे युवाओं पर इस तरह लाठी चलाना क्रूरता की परिकाष्ठा है। 


प्रियंका ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज में रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। जो रोजगार मांगेगा, उस पर अत्याचार होगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कुछ लोग हाथ जोड़कर सड़क किनारे बैठे हुए नजर आ रहे हैं और पुलिस उन्हें लाठी से पीटकर भगाते हुए दिख रही है। 


प्रियंका ने कहा कि यूपी हो, बिहार हो या मध्य प्रदेश, युवा अगर अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें बर्बरता से पीटा जाता है। दुनिया के सबसे युवा देश (भारत) के नौजवानों का भविष्य क्या होगा, यह सोचना और उसके लिए नीतियां बनाना सरकारों का काम है। लेकिन भाजपा के पास सिर्फ कुर्सी बचाने का विजन है। जबकि लाठीचार्ज के बाद, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, यह गलत है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सभी विपक्षी सांसदों और विधायकों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह करते हैं।


गौरतलब हो कि 13 दिसंबर को हुई बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कई अभ्यर्थी एग्जाम को रद्द कर इसे पुनः आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का धरना चल रहा है। बुधवार को आंदोलनरत अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा तो वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ा गया।