Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
07-Feb-2022 07:25 AM
PATNA : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार अब शहर के साथ-साथ गांवों के विकास पर भी जोर दे रही है। राज्यों के सहयोग से केंद्र सरकार देश की सभी पंचायतों का मास्टर प्लान बनाएगी। पंचायतों का मास्टर प्लान बन जाने से गांवों में रहने वाले लोगों को घर बनाने के लिए लोन लेना आसान हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में पंचायतों को शक्तिशाली और जीवंत संस्था बनाने के सपनों को साकार करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का लक्ष्य तय किया है। विजन 2047 के साथ हमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित सतत विकास लक्ष्यों को भी प्राप्त करना है। वर्ष 2030 तक इस लक्ष्य को हासिल करने का हमारा इरादा है।
केन्द्रीय मंत्री रविवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस से मुखातिब थे। केन्द्र सरकार के बजट की उपलब्धियां गिनाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मनरेगा विकास की लाइफलाइन है। उन्होंने राज्य सरकारों से वाट्सएप ग्रुप बनाने का आग्रह किया। कहा कि वाट्सएप ग्रुप में पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ एक महिला, एक युवा और बुजुर्ग को जरूर शामिल किया जाए।
गिरिराज सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी सोचते हैं. दूरगामी सोचते हैं। गांवों के बसावट की मैपिंग करके ड्रोन सर्वेक्षण करायेंगे। स्थानीय बुनियादी ढांचे, विकासात्मक आवश्यकताओं, रोजगार के अवसरों और पंचायतों के संसाधनों को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। साथ ही मंत्री ने हर जिले में लोकपाल की तैनाती सुनिश्चित करने की ओर राज्य सरकारों का ध्यान आकृष्ट किया। 'वन नेशन वन रजिस्ट्री' की अवधारणा जमीन पर उतर रही है। जमीन का भी हम आधार नम्बर करने जा रहे हैं। यह बैंक, रजिस्ट्री कार्यालय, न्यायालय से जुड़ा होगा ताकि जमीन संबंधी विवादों को शीघ्रता से निपटाया जा सके।