ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: संपत्ति के चक्कर में बेटी ने पति और प्रेमी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Bihar Crime News: सहरसा में संपत्ति के लालच में एक कलयुगी बेटी ने अपने पति और प्रेमी संग मिलकर पिता मदन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक नाबालिग निरुद्ध। शव गड्ढे में मिला।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा से सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां संपत्ति के लालच में एक बेटी ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता मदन सिंह की हत्या कर दी है। पतरघट थाना पुलिस ने एक महीने पुराने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया।


घटना 14 जून को सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव में हुई, जहां काली स्थान के पास मदन सिंह का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला। मृतक के भाई की शिकायत पर पतरघट थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।


SIT ने FSL की मदद से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर तीन आरोपियों सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के अमृता वार्ड नंबर 5 निवासी अंतोष उर्फ मंतोष कुमार, जम्हरा निवासी संटू कुमार सिंह और उनकी पत्नी पिंकी कुमारी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पिंकी कुमारी ने संपत्ति के लालच में अपने पति संटू और प्रेमी मंतोष के साथ मिलकर पिता मदन सिंह की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से 100 मीटर दूर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।


टीम में शामिल सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, पतरघट थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुअनि सोनू कुमार और सशस्त्र बल ने इस मामले का सफल उद्भेदन किया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और नाबालिग को बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।


रिपोर्टर: रितेश