कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
07-Apr-2024 11:54 AM
By First Bihar
GAYA : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध के दर्शन किये। महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उपराष्ट्रपति आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के साथ बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर भी इस दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ आईआईएम, बोधगया में एमबीए के आठवें बैच के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। आईआईएम, बोधगया में पौधरोपण के साथ उपराष्ट्रपति धनखड़ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रगान गान, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के बाद आईआईएम, बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता एस सहाय संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेंगी।
इसके बाद उपराष्ट्रपति एमबीए के 8वीं बैच के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को उपराष्ट्रपति मेडल और डिग्री प्रदान करेंगे। छात्रों को सम्मानित करने के बाद उपराष्ट्रपति कार्यक्रम को सम्बोधित भी करेंगे। उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर समेत अन्य लोग इस समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले उपराष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर देश में अमन-चैन और शांति की कामना की।