पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
10-May-2020 05:25 AM
PATNA : बीएमपी में कोरोना की चेन ने बिहार पुलिस मुख्यालय के नींद उड़ा दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय बीएमपी 14 में कोरोना के संक्रमण को लेकर परेशान है लिहाजा अब बिहार के पुलिस अधिकारियों से लेकर जवानों तक का कोरोना टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है।
कोरोना महामारी के बीच लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस के अधिकारियों और जवानों की सेहत को लेकर चिंतित मुख्यालय ने अब इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों से लेकर जवानों तक का कोरोना टेस्ट कराने की आवश्यकता जताई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आईजी नैयर हसनैन खान ने इस बाबत स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को एक पत्र भी लिखा है। आईजी हेडक्वार्टर की तरफ से यह आग्रह किया गया है कि उन पुलिस अधिकारियों और जवानों का सैंपल टेस्ट कराया जाए जो हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन या अन्य संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पटना के बीएमपी 14 स्थित कैंप में अब तक 5 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। बीएमपी में संक्रमण बढ़ने के बाद वहां सैनिटाइजेशन क्या काम किया गया है और बैरक को खाली भी कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यालय सकते में है। देश के अन्य राज्यों में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।