Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप
31-Jul-2022 01:35 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक युवक का लड़की के घर में जबरन घुसकर मारपीट और हंगामा करने का वीडियो सामने आया है. युवक लड़की को मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करता है और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाता है. जब लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया तो युवक उसके घर में घुस गया. युवक ने लड़की के घर में घुसकर ने उसके साथ मार-पीट की. वीडियो में युवक हाथ में हथियार लिए दिख रहा है.
बताया जा रहा है कि वीडियो सीतामढ़ी शहर के लक्ष्मी नगर का है, जहां युवक लक्ष्मी नगर मोहल्ले में रह रही एक लड़की को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर ब्लैकमेल करता था. युवक लड़की पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था. पीड़िता ने बताया कि युवक मोनू सिंह व्हाट्सएप पर मैसेज कर तीनो बहन के बारे में भद्दी-भद्दी बातें लिखकर मैसेज भेजता है.
वायरल वीडियो में युवती के पिता लड़के को घर में घुसने से रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं. लेकिन युवक घर में घुसने का कोशिश करता है और गंदी-गंदी गालियां देता है. युवक ने लड़की के पिता को परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी. पीड़िता युवती ने इस मामले को लेकर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.