ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट

ब्लैक फंगस अपडेट : 5 नए मरीज मिले.. 2 की हुई मौत

ब्लैक फंगस अपडेट : 5 नए मरीज मिले.. 2 की हुई मौत

21-Jun-2021 07:06 AM

PATNA : पटना में रविवार को ब्लैक फंगस के मरीजों इस संख्या में कमी देखने को मिली है। रविवार को पटना में 5 नए मरीज मिले हैं लेकिन बुरी खबर यह है कि 2 मरीजों की मौत हो गई है। जिन 2 मरीजों की मौत हुई उनका इलाज पटना के आईजीआईएमएस में चल रहा था। रविवार को आईजीआईएमएस में तीन जबकि पीएमसीएच में ब्लैक फंगस के 2 मरीज भर्ती कराए गए। 


पटना एम्स में ब्लैक फंगस के किसी ने मरीज को एडमिट नहीं लिया गया। रविवार को एम्स में ओपीडी बंद होने के कारण यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। पटना एम्स में अब फंगस वार्ड में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 114 हो गई है जबकि आईजीआईएमएस में 95 मरीजों का इलाज चल रहा है। पटना के पीएमसीएच में 21 ब्लैक फंगस के मरीज इलाज करा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अभी भी इन अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इंजेक्शन और दवाओं की किल्लत खत्म नहीं की जा सकती है। सरकार के लाख दावों के बावजूद मरीजों के परिजनों को दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। 


आईजीआईएमएस से जुड़े एक डॉक्टर के मुताबिक के दवा का डोज नहीं मिलने की वजह से ब्लैक फंगस के मरीजों की तबीयत तेजी से बिगड़ सकती है। डॉक्टर्स लगातार यह कह रहे हैं कि जिन मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है उन्हें 14 दिन तक इलाज के लिए जरूरी दवाओं का डोज देना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फंगस का खतरा दोबारा बढ़ सकता है। खबर यह है कि मेरठ के रहने वाले एक युवक की तबीयत इसलिए खराब हो गई क्योंकि ऑपरेशन के बाद उसको दवा मुहैया नहीं कराया जा सका। युवक का दो बार ऑपरेशन करना पड़ा है ऐसे ही परिस्थितियों का सामना कई मरीज कर रहे हैं। सरकारी यह दावा जरूर कर रही है कि ब्लैक फंगस के दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।